भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला शुरू हो गयी है। पहले टेस्ट में, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय कप्तान शुबमण गिल 4 तेज गेंदबाज, 1 स्पिनर व 6 बैट्समैन के साथ मैदान में उतरे। जिसमें साई सुदर्शन का डेब्यू , करुण नायर व शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई।


भारत की प्लेइंग XI

  • यशस्वी जैसवाल
  • के एल राहुल
  • साई सुदर्शन (Debut)
  • शुबमण गिल (c)
  • ऋषभ पंत (vc)(wk)
  • करुण नायर
  • रवींद्र जडेजा
  • शार्दुल ठाकुर
  • जसप्रीत बुमराह
  • जसप्रीत बुमराह
  • मोहम्मद सिराज
  • प्रसिद्ध कृष्णा

यशस्वी का शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी और राहुल के बीच 91 रन की साझेदारी हुई। के एल राहुल ने 42(78) रन की पारी खेली। वहीं नंबर 3 पर डेब्यू करने आये साई सुदर्शन 0(4) पर आउट हो गए। यशस्वी और शुबमण के बीच 129(163) रन की साझेदारी हुई। यशस्वी ने शतकीय पारी खेलते हुए 101(158) रन बनाये। जिसमें 16 चौकों के साथ 1 छक्का जड़ा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले दिन 2 विकेट झटके। जबकि ब्रायडन कर्ज को 1 विकेट मिला।

IMG – BCCI

इसके बाद कप्तान गिल ने भी शतक जड़ा और पहले दिन 127(175)* रन बना कर लौटे। वहीँ पंत ने भी 65(102)* रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। पहले दिन भारत की टीम ने 359 रन पर 3 विकेट खोये।

गिल और पंत का शतक

शुबमण गिल ने 147(227) रन और ऋषभ पंत ने 134(178) रन की पारी खेली। पहली पारी में भारत 471 रन पर ऑल आउट हुआ। जवाब में इंग्लैंड भी 465 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इंग्लैंड की ओर से ओली पॉप ने 106(137) रन बनाये। जबकि हैरी ब्रूक 99(112) रन पर आउट हो गए। वहीं भारत की ओर से बुमराह ने 5 विकेट लिए।


भारत की हार

दूसरी पारी में भारत 364 रन पर ऑल आउट हुई। भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से राहुल ने 137(247) और पंत ने 118(140) रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड के ओपनर्स ने 188 रन की साझेदारी की। जैक क्रौली 65(126) रन बनाकर आउट हुए। जबकि बेन डकेत ने 149(170) रन बनाये। 5 विकेट खोकर इंग्लैंड ने लक्ष्य (373/5) हासिल कर लिया। 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त ले ली। अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई को खेला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *